रायपुर । सामाजिक संस्था सांस्कृतिक विवेकानंद उत्कर्ष परिषद ने होली पूर्व स्लम बस्तियों में जाकर कर छोटे-छोटे बच्चों को पिचकारी के साथ गुलाल बांटा। इस अवसर पर संस्था की सचिव दीप्ति दुबे कहा कि होली का विभिन्ना रंग हमारे जीवन में उल्लास और उमंग भर देता है और बच्चों की छोटी-छोटी टोली इन खुशियों को दोहरा कर देती है। बच्चों के बिना हर त्योहार अधूरा रहता है ऐसे में जरूरतमंद बच्चों को पिचकारी और गुलाल देकर जो खुशी मिलती है उसे शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता।
दुबे ने होली खेलते समय कुछ आवश्यक सावधनी बरतने पर भी जोर दिया। उन्होंने बच्चों को रंग लगाते समय आंखों को रंग-गुलाल से बचाने, आंखों पर रंग चले जाने पर मसलने के बजाये साफ पानी से धोने, रंग भरे गुब्बारों का प्रयोग नहीं करने और घर वालों की निगरानी में ही होली खेलने को कहा। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, नीतू शर्मा, सीमा शर्मा, शिखा, स्वाति, रजनी तिवारी, जयश्री शर्मा, प्रमिला, मोना, विनीता पांडेय, पद्मिनी, स्मिता गुप्ता, कौशिल्या, त्रिवेणी, उमा, पूजा साहू, राधा साहू, धनेश्वरी साहू, प्रियंका, ममता साहू, रेखा श्रीवास, हेमंत फरिकार, सोनू चंद्राकर, प्रेम देवांगन, सूरज निषाद, लक्ष्मण यादव, योगेश दुर्गा, दुर्गेश, अभिषेक झा, रवि आदि उपस्थित थे।