दतिया । प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के आरोपों के चलते कांग्रेस की सेवादल यंग बिग्रेड ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का गुरुवार को स्थानीय किला चौक पर पुतला फूंका। बिग्रेड के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह दांगी नेतृत्व में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के विरोध में मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपना आक्रोश जताया।
। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष दीपेन्द्र पुरोहित, धीरज गंधी, प्रदेश सचिव डालचन्द्र पांचाल, ब्लॉक अध्यक्ष भाण्डेर जीतेन्द्र यादव, सेवादल जिलाध्यक्ष बीके नामदेव, विनोद कुशवाह, धीरज झा, अमरीश वाल्मीक, विनोद पाल, महेन्द्र प्रजापति, सत्यम गुप्ता, राजीव श्रीवास्तव, मजेरा वाल्मीक आदि उपस्थित रहे।