जैन दिवाकर अस्पताल संचालक पर एफआईआर होगी, 20.85 लाख का कर बकाया

रतलाम / अस्पताल पर 20.85 लाख रुपए का संपत्तिकर बकाया था। वसूली के लिए निगम ने 15 फरवरी को नोटिस जारी किया था। अस्पताल प्रबंधन ने 29 फरवरी को 8 लाख का चेक भेजकर 5 मार्च को बैंक में लगाने का कहा। लेखा विभाग ने 7 मार्च को चेक लगाया, जो बाउंस हो गया। निगम अफसरों के अनुसार अस्पताल प्रबंधन ने ही बैंक से बोल कर चेक रुकवाया था। बता दें कि निगम ने 64.31 लाख संपत्तिकर वसूली के लिए 39 बकायादारों को नोटिस दिए थे। इनमें से 21 संपत्तिकर कर जमा चुके हैं, बाकी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जा रही है।


8 लाख रुपए का चेक दिया, वह भी बाउंस
संपत्तिकर जमा करने के लिए दिया 8 लाख रुपए का चेक बाउंस होने पर नगर निगम अब सागोद रोड स्थित जैन दिवाकर अस्पताल संचालक के खिलाफ निगम एफआईआर दर्ज कराएगा। शुक्रवार को कलेक्टर व प्रशासक रुचिका चौहान ने कमिश्नर एसके सिंह को कार्रवाई शुरू करने के आदेश दे दिए हैं।


यह भी होगा : सब्जी दुकानें शिफ्ट होंगी


अमृत सागर, कालका माता परिसर, हनुमान ताल, गोपाल गोशाला, काटजू नगर बगीचे में ओपन जिम बनेगी। टेंडर हो चुके हैं।


30 नए कचरा वाहन के लिए ड्राइवर व हेल्पर रखे जाएंगे।


रंगपंचमी के बाद शहर की सात सड़कों पर सेंट्रल लाइटिंग लगाने का काम प्रारंभ हो जाएगा।


सिविक सेंटर नगर स्थित तरणताल अब निजी एजेंसी चलाएगी। निगम ने बेस रेट 50000 रुपए तय किया है।


जनजाति कार्य विभाग की राशि से निगम अनुसूचित जाति बस्ती सिलावटों के वास का नाला भी दुरुस्त करेगा।


चांदनी चौक क्षेत्र में सब्जी की दुकान लगाने वाले विक्रेताओं को त्रिपोलिया गेट स्थित पार्किंग एरिया में एक तरफ शिफ्ट करेंगे।


रिकॉर्ड रूम को व्यवस्थित होगा, शाखावार रिकॉर्ड रखा जाएगा, सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे। होगा, पुराने रिकॉर्ड को नष्ट करने के लिए नोडल अधिकारी की तैनाती होगी।