दतिया। प्राइवेट क्लनिक संचालित कर रहे डॉक्टरों के पंजीयन निरस्त करने के मामले में वायरल हुए पत्र को मेडिकल कॉलेज डीन राजेश गौड़ ने मोडिफाइड बताया है। जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हुआ था। इसमें डीन राजेश गौड द्वारा सीएस डीके गुप्ता को निर्देशित किया था। वहीं डॉक्टर शासकीय सेवाओं के साथ प्राइवेट क्लीनिक संचालित कर रहे है। उन पर कार्रवाई कर उनका पंजियन निरस्त किया जाए। इस संबंध में नईदुनियां द्वारा डीन का पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क किया गया था। उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके साथ ही वाट्सएप पर भी पक्ष जानने के लिए पत्र के साथ संदेश दिया था। इस डीन अपने जवाब के रूप पत्र को मोडिफाइड होना बताया है।
डीन ने पत्र को बताया बनावटी