भांडेर में अभा कवि सम्मेलन का आयोजन आज

भांडेर । भांडेर में चल रहे मेला श्री रामलीला में आज 7 मार्च को रंगमंच पर रात आठ बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में रविन्द्र शर्मा गीतकार जालौन, आलम सुल्तानपुरी सुल्तानपुर, मूसल अलीगढ़ हास्य, शरीर शाहबाज घाटमपुर शायर, अजय अंजाम औरैया, पं. राजेश पांडे जिला बस्ती ओज, रविन्द्र रंजन गीतकार सिकोआबाद, करीम खां हास्य बुंदेली, शबाना सबा शायरा चरखारी, शिखा मिश्रा कवियत्री कानपुर, राना जेबा शायरा ग्वालियर तथा अंचल शर्मा गजलकार जालौन काव्य पाठ करेंगे।