इंदौर. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अरविंद केजरीवाल के "हनुमानजी ने दिल्ली पर कृपा बरसाई है", वाले बयान को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने केजरीवाल को जीत की बधाई देते हुए लिखा -
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आक्रामक प्रचार के बावजूद भाजपा पिछले चुनाव के मुकाबले 5 सीटें ही ज्यादा जीत पाई। दूसरी तरफ, 15 साल राज कर चुकी कांग्रेस इस बार भी शून्य पर रही। केजरीवाल ने कहा- ‘दिल्ली वालो! गजब कर दिया आपने, आई लव यू। आज मंगलवार को हनुमानजी ने दिल्ली पर कृपा बरसाई है।’ केजरीवाल पवन चामलिंग के बाद दूसरे नेता हैं, जो लगातार दूसरी बार 88% से ज्यादा सीटें जीतने में सफल रहे।
दिल्ली में 62.28 लाख भाजपा सदस्य, वोट मिले 35.6 लाख
चुनाव से पहले तक भाजपा कहती रही कि दिल्ली में उसके 62.28 लाख सदस्य हैं, जबकि उसे 35.6 लाख वोट मिले। यानी भाजपा के आधे सदस्यों ने भी आप को ही वोट दिए। इसी तरह कांग्रेस भी दिल्ली में 7 लाख सदस्य हाेने का दावा करती है, लेकिन उसे सिर्फ 3.95 लाख वाेट मिले। यानी उसे भी अपने आधे सदस्यों के ही वोट मिल पाए।