छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक 7 मार्च 2020, दिन शनिवार को सुबह 11.30 बजे जिला भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में होगी । भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि जिला बैठक में संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ एवं संभागीय प्रभारी आजीवन सहयोग निधि जयंत मलैया का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में जिला प्रबंध समिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडलों के प्रभारी, आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी, सहप्रभारी एवं मंडल प्रभारी, भाजपा के जनपद पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगरपालिका, नगरपरिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण अपेक्षित रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र परमार, रमेश पोफली, पूर्व विधायक चौधरी चंद्रभान सिंह, पंडित रमेश दुबे, नानाभाऊ मोहोड़, नत्थनशाह कवरेती, प्रेमनारायण ठाकुर, ताराचंद बावरिया, मारोतराव खवसे, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर दौलत सिंह, अरूण कपूर, जिला पंचायत अध्यक्ष कांता ठाकुर,कान्ता सदारंग, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेषराव यादव ने जिले के सभी अपेक्षित सदस्यों से उपस्थिति का आग्रह किया है।
शैलेंद्र बरूआ और जयंत मलैया देंगे कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन