छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी सागर चंबल संभाग के संभागीय संगठन मंत्री केशव भदौरिया ने बुधवार को बड़ामलहरा में मंडल पदाधिकारियों वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं से परिचयात्मक बैठक करके उनमे जोश का संचार किया है।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरविंद बुंदेला ने बताया बैठक को संबोधित करते हुए संभागीय संगठन मंत्री श्री भदौरिया ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश संगठन द्वारा आजीवन सहयोग निधि एकत्रित करने का कार्यक्रम सभी जगह चलाया जा रहा है। आप सभी लोग अपनी क्षमता अनुसार आजीवन सहयोग निधि पार्टी कार्यालय में आवश्यक रूप से जमा कर दें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व हमेशा सभी वर्गों की चिंता करता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब किसान मजदूर एवं व्यापारियों के हित में निर्णय लिए हैं, जिससे भारत की पहचान विकासशील देशों में विश्व पटल पर बन चुकी है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह भी मौजूद थे।