छतरपुर। क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो की छतरपुर इकाई 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के संदर्भ में 4 मार्च को एक संगोष्ठी का आयोजन करेगी। छतरपुर के शासकीय कन्या पीजी कॉलेज में दोपहर 12ः30 बजे से शुरू होने वाली इस संगोष्ठी का विषय बुंदेलखंड क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण दशा और दिशा होगा। इस संगोष्ठी में बुंदेलखंड क्षेत्र की सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व विधायक गायत्री देवी परमार, गांधी आश्रम की व्यवस्थापक दमयंती पाणि, जिपं अध्यक्ष कलावती अनुरागी, जिला जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक, महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी प्राची चंदेल एवं कन्या पीजी कालेज की प्राचार्य शशिप्रभा परिहार वक्ता के रूप में शामिल होंगी।
महिला दिवस पर होगी संगोष्ठी