छतरपुर। बुधवार को अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज द्वारा पहली बार मातृ शक्ति को मंच देने के उद्देश्य से महिला संगठन की बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। बैठक की अध्यक्षता स्नेहा सोनी ने करते हुए कहा कि समाज के संगठन को मजबूत करने में महिलाओं की भूमिका बेहद खास होगी। सामाजिक कार्यों के लिए महिलाओं को मौका देने की यह पहल सराहनीय है। इससे निश्चित तौर पर समाज की महिलाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा हम महिलाएं किसी से कम नही हैं। अपने भाइयों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर समाज के संगठन व विकास में साथ देंगे। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठित करने की बात कही। इस मौके पर आशा सोनी, रिंकी सोनी, ज्योति सोनी, रश्मि सोनी, कंचन सोनी, कि रण सोनी, स्नेहा स्वर्णकार, प्रीति सोनी, सीमा कौशल, नमिता सोनी, गीता सोनी, रोशनी सोनी, सुनीता सोनी, रोशनी सोनी, आशा सोनी, मोहनी सोनी, कृष्णा सोनी, राजेश्वरी सोनी, शैलजा सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।